फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women are coming forward for family planning

परिवार नियोजन के लिए आगे आ रही हैं महिलाएं

Tue, 01 Sep 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Women are coming forward for family planning
ज्ञानपुर। शिक्षा के बढ़ते स्तर से अब परिवार नियोजन के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है। महिलाएं इसमें बढ़-चढकर आगे आ रही हैं। ऑपरेशन के साथ महिलाओं का कॉपर टी के प्रति रुझान बढ़ रहा है। मार्च से अब तक 16 फीसदी महिलाओं ने इसका प्रयोग किया।
विज्ञापन

परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी कालिका प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2019-20 में 16 फीसदी महिलाओं ने प्रसव के बाद पीपीआईयूसीडी (कॉपर-टी ) लगवाया जबकि कोरोना काल में नौ फीसदी महिलाएं कॉपर-टी का प्रयोग किया। यह प्रसव करा रहे डॉक्टर एवं स्टाफ नर्सों के उचित मार्गदर्शन से संभव हो पा रहा है। परिवार नियोजन के परामर्शदाता विनोद ने बताया कि कोरोना काल में जिले में पीपीआईयूसीडी लगाने में अन्य जनपदों की अपेक्षा बेहतर कार्य किया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को जागरूक कर रहे कॉपर-टी के लिए प्रेरित किया। करियांव की मधु का कहना है कि जुलाई में प्रसव कराने परिवार के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करियांव गई। जहां पर डाक्टरों ने मेरा सकुशल प्रसव कराया। उसके एक सप्ताह बाद स्टाफ नर्स ने सलाह दिया कि अब बच्चे व अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कॉपर टी का टीका लगवा लें जिससे आपको अपने दूसरे बच्चें के बीच में काफी समय मिल जायेगा और पहले बच्चे का पालन पोषण भी अच्छे ढंग से हो जायेगा। यह हर प्रकार से लाभकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed