फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman killed in road accident, three students injured

Bhadohi News: सड़क हादसे में महिला की गई जान, तीन छात्र हुए घायल

Mon, 17 Feb 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in road accident, three students injured
औराई। महाकुंभ में बढ़ी भीड़ के कारण हाईवे पर सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई है। रविवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं परीक्षा देने जा रहे तीन छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन

महिला तहसील रोड के सामने हाईवे पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आ गई। मौत की खबर मिलने पर कुछ समय के लिए परिजनों ने हाईवे को जाम किया, लेकिन पुलिस के समझाने पर 15 से 20 मिनट में समाप्त कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा। घायल छात्रों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जयरामपुर निवासी लालती देवी (65) पति सीताराम विश्वकर्मा सुबह सोकर उठने के बाद शौच के लिए हाईवे पार कर रही थी। उसी समय वाराणसी से प्रयागराज जा रहे किसी वाहन की चपेट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही पहुंचे परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की कतार लगने लगी। औराई पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
प्रभारी निरीक्षक अंजनी राय ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंपा गया। वहीं माधो सिंह गांव के सामने बस की टक्कर से बाइक सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में भर्ती कराया गया।

पुरुषोत्तमपुर निवासी अनुराग दूबे (22), नुआंव निवासी संचित दूबे (21) और लक्षमणा निवासी सत्यम दूबे (22) रविवार की सुबह तीनों एक बाइक से जंगीगंज स्थित एक विद्यालय में बीएससी, बीकाॅम की परीक्षा देने के लिए जा रहे थे।
हाईवे पर स्थित माधोसिंह गांव के सामने दक्षिणी सर्विस लेन से मुख्य लेन पर चढ़े ही थे कि उसी समय पीछे से प्रयागराज जा रही एक बस ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed