फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman killed after being crushed by a car , organically

कार से कुचलकर विवाहिता की मौत, बवाल

Sun, 31 May 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sun, 31 May 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
Woman killed after being crushed by a car , organically
 मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को मनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

टिकैतपुर गांव निवासी जयप्रकाश राजभर का घर वाराणसी-भदोही मार्ग पर है। शनिवार की सुबह दस बजे उसकी पत्नी प्रतीक्षा देवी (30) भोजन बनाने के बाद बाहर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान तेज गति से जा रही मारुति कार उसे रौंदते हुए निकल गई। गांव के लोग गंभीर रूप से जख्मी प्रतीक्षा को समीप के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, दुर्घटना के बाद चालक अमित मिश्र कुछ दूरी पर जा कर वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने भदोही-वाराणसी मार्ग पर लगभग दस बजे चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच उग्र भीड़ ने कार में आग लगा दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। एसओ विनोद यादव ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लगभग साढ़े ग्यारह बजे जाम समाप्त कराया। मृत विवाहिता की पांच वर्ष की पुत्री तनु है। उसका पति पुणे में काम करता है। घटना की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed