फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman hit by Sarnath Express in bhadohi accident or suicide police confused identification done

UP : सारनाथ एक्सप्रेस से कटी महिला, हादसा या खुदकुशी...? उलझी रही पुलिस; चंद घंटों में हुई शिनाख्त

Fri, 07 Feb 2025 09:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 09:26 PM IST
सार

भदोही के सराय कंसराय के पास हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर दुर्गागंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही थी कि उसकी बेटी भी वहां पहुंच गई। कपड़ों को देखकर वह दहाड़ मार रोने लगी।

विज्ञापन
Woman hit by Sarnath Express in bhadohi accident or suicide police confused identification done
हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़ और बिलखती बेटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के सराय कंसराय के पास वाराणसी-जंघई रेलखंड पर एक महिला ने सारनाथ एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। घटना के बाद महिला का शव कई टुकड़ों में कटकर पटरी पर बिखर गया। जिसके कारण पंजाब मेल ट्रेन को एक घंटे तक रोकना पड़ा। ट्रैक की सफाई के बाद पंजाब मेल को आगे बढ़ाया जा सका।

विज्ञापन




सुरियावां कोतवाली के हरीपुर गांव निवासी विनोद मिश्रा मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। गांव में उनकी बेटी माधुरी और पत्नी बिंदु मिश्रा (50) रहती हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उनकी बेटी स्कूल गई थी।
विज्ञापन


इस बीच, बिंदु घर से निकल गई और सराय कंसराय गांव में पहुंचकर वाराणसी-जंघई रेलखंड पर बनारस जा रही सारनाथ एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। जब तक लोग कुछ समय पाते। उसका शव कई टुकड़ों में कटकर रेलवे ट्रैक पर बिखर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

माैके पर बिलख पड़ी बेटी

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और आरपीएफ को दी। आरपीएफ की टीम जब तक पहुंचती, तब तक पंजाब मेल के आने का समय हो चुका था। सराय कंसराय के पहले ही पंजाब मेल को एक घंटे तक रोका गया। रेलवे ट्रैक की अच्छे से सफाई होने के बाद पंजाब मेल को रवाना किया गया। 

घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। दूसरी तरफ स्कूल से लौटी माधुरी ने मां को घर में नहीं देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी। लोगों ने बताया कि उनकी मां रेलवे ट्रैक की ओर गई है। वहां पहुंचने के बाद उसने साड़ी और अंगूठी देखकर मां की शिनाख्त की।

मां की मौत से माधुरी बेसुध हो गई। दहाड़े मारकर रोने लगी। बेटी के करूण क्रंदन से हर कोई मर्माहत हो गया। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया? यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed