फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman dies in road accident, young man's leg broken

Bhadohi News: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, युवक का पैर टूटा

Mon, 20 May 2024 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident, young man's leg broken
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के मनीपुर इटहरा गांव निवासी सोहागी देवी (62) पत्नी स्व. शीतला पाल की रविवार की शाम 7.30 बजे जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग पर मनीपुर गांव के पास बाइक से धक्का लगने से मौत हो गयी। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनीपुर इटहरा गांव निवासी सोहागी देवी (62) रविवार को घर में अकेली थी। वह शाम को कोई सामान लेने के लिए घर से बाहर निकली थी। इस बीच एक बाइक सवार ने वृद्धा को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। दुर्घटना में महिला के सिर सहित शरीर पर कई जगह गंभीर चोट लग गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस घायल अवस्था में उसे डीघ सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह चार पुत्र और एक पुत्री की मां थी। उसके सभी पुत्र और पुत्री बाहर थे। वह घर पर अकेली ही रहती थी। चौकी इंचार्ज कटरा रामाशीष बिंद ने बताया कि सड़क हादसे में महिला के मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं दूसरी तरफ एक अन्य सड़क दुर्घटना में नारेपार पैगहा निवासी आशीष कुमार नामक युवक की बाइक बनकट गांव के पास पेड़ से टकरा गयी। जिससे उसका एक पैर टूट गया। घायलावस्था में उसे गोपीगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed