फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman committed suicide by hanging herself in her room

Bhadohi News: महिला ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान

Fri, 10 May 2024 03:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Woman committed suicide by hanging herself in her room
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के लखनपुर भदरांव गांव में विवाहिता रंजना ने बृहस्पतिवार की दोपहर कमरे साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। वह चार माह के बेटे की मां थी। शुक्रवार को उसकी ननद निर्मला की सगाई थी। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन घटना से खुशियां गम में बदल गई। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन


मिर्जापुर के चील्ह थानाक्षेत्र के लखनपुर मवैया निवासी रंजना की शादी 2018 में कोइरौना थाना क्षेत्र के लखनपुर भदरांव के प्रिंस कुमार के साथ हुई थी। वह पति के साथ मुंबई रहती थी। परिजनों के मुताबिक, पांच मई को पति प्रिंस कुमार के साथ गांव आई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर उसने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला तो परिवार वालों को शक हुआ। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो वह कमरे में हुक के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर लटकी थी। सूचना पर कोइरौना थानाध्यक्ष मनोज कुमार, चौकी इंचार्ज कटरा रामाशीष बिंद सहित फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सूचना पर मायके से पिता परमहंस, भाई आशीष सहित अन्य परिजन भी पहुंच गए। उसके पति प्रिंस कुमार ने कहा कि आख़िर रंजना ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed