फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   woman committed suicide after dispute with husband in bhadohi

UP: पति के साथ सूरत जाने की जिद पर अड़ी थी पत्नी, विवाद के बाद मासूम के साथ ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Tue, 26 Nov 2024 08:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 26 Nov 2024 08:21 PM IST
सार

भदोही जिले में एक महिला ने अपनी दो साल की बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह पति के साथ सूरत जाने की जिद पर अड़ी थी। इसी बात को लेकर पति से विवाद हुआ था। 

विज्ञापन
woman committed suicide after dispute with husband in bhadohi
महिला और बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव के पास मंगलवार की दोपहर एक महिला अपनी दो साल की बच्ची के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। महिला अपने पति के साथ सूरत जाने की जिद पर अड़ी थी। दोपहर में पति से विवाद के बाद वह घर से निकली थी।

विज्ञापन


यह है मामला
अभोली के दानपुर पश्चिम पट्टी निवासी बुलेंदर बिंद की शादी प्रयागराज के मुंगराव गांव निवासी सर्वजीत बिंद की चौथे नंबर की बेटी लक्ष्मी देवी के साथ हुई थी। उनकी दो साल की बेटी रियांशी भी थी। बुलेंदर सूरत में शटरिंग इत्यादि का काम करता है। वहां उसके साथ दो अन्य दोस्त रहते थे, जिसमें एक की कुछ दिन पूर्व मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


इधर, बुलेंदर दिवाली पर घर आया हुआ था। जिसके बाद से वह घर पर ही था। उसके घर की माली हालत ठीक नहीं थी। जिसके कारण वह फिर से सूरत जाने की तैयारी में था। बुधवार को उसने सूरत जाने का टिकट कटाया था। बताया जा रहा है कि सूरत जाने के लिए वह जिले में ही कुछ काम कर पैसे जुटा रहा था। इधर, उसकी पत्नी लक्ष्मी (25) भी उसके साथ सूरत जाने की जिद कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी

पत्नी की जिद पर बुलेंदर उसे सूरत में कमरा बदलने के बाद ले जाने की बात कहकर टाल दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मंगलवार की दोपहर विवाद हुआ। जिसके बाद बुलेंदर काम पर चला गया। इधर, पति से नाराज लक्ष्मी अपनी दो साल की बेटी रियांशी को लेकर मायके जाने की बात कहकर निकल गई। 

लक्ष्मी दानूपुर से वहिदानगर पहुंची। जहां से मायके जाने की बजाय वह मुंगरहा गांव पहुंच गई और वह मुजफ्फरपुर से प्रयागराज जा रही बापू धाम एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। जिससे दोनों मां-बेटी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से महिला का मोबाइल बरामद किया और घर वालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। 
घटना की सूचना मिलने के बाद उसके पति समेत मायके के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक रमाकांत यादव ने बताया कि घटनास्थल से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे।

बुलेंदर की हुई थी दूसरी शादी

मृतका लक्ष्मी देवी के पति बुलेंदर तीन भाई हैं। जिसमें यह दूसरे नंबर पर था। घर में तीनों भाइयों के परिवार के साथ सास-ससुर रहते थे। बुलेंदर की लक्ष्मी के साथ दूसरी शादी हुई थी। बुलेंदर के पहली पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद लक्ष्मी के साथ उसकी साथी हुई। अब इसके दूसरी पत्नी और बेटी की भी मौत हो जाने से वह सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed