फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   woman beaten by neighbors, challan for two, police alert

Bhadohi News: एनआरआई महिला को पड़ोसियों ने पीटा, दो का चालान, पुलिस अलर्ट

Fri, 22 Nov 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
woman beaten by neighbors, challan for two, police alert
नगर के खड़हट्टी मोहाल में बृहस्पतिवार की सुबह प्रवासी भारतीय महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं दो युवकों का शांतिभंग में चालान किया है। मामला एनआरआई से जुड़ा होने पर पुलिस अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन

नगर के खरहट्टी मोहाल निवासी अंशु प्रभाकर (49) अमेरिका में रहती हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी मां की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर आई हैं। आरोप है कि सुबह वह घर से कहीं जाने के लिए निकली थी। उसी दौरान पड़ोस के कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आई भतीजी अवनी अग्रवाल और बुजुर्ग त्रिवेणी माधव अग्रवाल और अनित अग्रवाल को भी मनबढ़ों ने पीट दिया। आरोप कि मनबढ़ों ने भतीजी के सीने पर और गुप्तांग पर वार किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी के डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मामूली विवाद में मारपीट हुई थी। इसमें दूसरे पक्ष के दो युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed