Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
Without paying the toll tax, the lawyer got five vehicles cleared by simply pressing the boom, filed a written complaint
{"_id":"696e94b70cab86cfe60fe94e","slug":"without-paying-the-toll-tax-the-lawyer-got-five-vehicles-cleared-by-simply-pressing-the-boom-filed-a-written-complaint-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-137880-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बिना टोल टैक्स दिए ही बूम हटाकर पांच गाड़ियां पास करा लिए अधिवक्ता, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बिना टोल टैक्स दिए ही बूम हटाकर पांच गाड़ियां पास करा लिए अधिवक्ता, दी तहरीर
लालानगर टोलप्लाजा पर हाथ से बुम उठाकर वाहन पार कराता युवक। स्रोत सीसी फुटेज
Link Copied
लालानगर। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के लालानगर टोल प्लाजा पर आए दिन विवाद हो रहा है। सोमवार को पांच वाहनों के साथ प्रयागराज से वाराणसी जा रहे अधिवक्ताओं ने बिना टोल टैक्स दिए ही बूम उठाकर गाड़ी पास करा लिए। टोल कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनकी नोंक-झोक करने लगे। टोल प्रबंधक ने पांचों वाहनों के पंजीकरण नंबर के आधार पर अधिवक्ताओं के खिलाफ गोपीगंज कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
वाराणसी निवासी अधिवक्ता गंगा स्नान करने प्रयागराज गए थे। वहां से लौटते समय टोल प्लाजा पर वाराणसी की ओर से जाते समय टाेल टैक्स देने से इनकार कर दिया। इस बात के लिए टोलकर्मियों से झड़प भी हुई। टोलकर्मियों ने बताया कि पांच वाहनों में बैठे अधिवक्ताओं का कहना था कि बाराबंकी में टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं के साथ हुई बदसुलूकी से देश में कहीं भी अधिवक्ता टोल टैक्स नहीं दे रहे हैं। इस समय अधिवक्ताओं का सांकेतिक हड़ताल चल रहा है, जब तक मामला नहीं सुलझेगा, तब तक उनका आंदोलन चलता रहेगा। आरोप है कि अधिवक्ताओं ने हाथ से बूम को हटाया और बिना टोल टैक्स दिए ही पांच वाहन पास करा लिए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। टोल प्लाजा के प्रबंधक राकेश रंजन ने कहा कि अधिवक्ताओं ने जबरदस्ती टोल प्लाजा का बूम हटाकर पांच वाहन पास कराए हैं। कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। गोपीगंज कोतवाल शैलेश राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।