फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Winds blew at a speed of 12 km per hour, minimum temperature increased by three degrees Celsius

Bhadohi News: 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं, तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा न्यूनतम तापमान

Thu, 17 Apr 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Winds blew at a speed of 12 km per hour, minimum temperature increased by three degrees Celsius
जिले के मौसम में बदलाव हुआ है। दिन में तीखी धूप के कारण रात के तापमान(न्यूनतम तापमान)में वृद्धि हुई है। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को रात का तापमान तीन डिग्री अधिक रहा। रात में तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान फिलहाल स्थिर है। 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। दोपहर में लू के थपेड़ों से लोगों के चेहरे झूलस गए। शाम होते ही उमस बढ़ गई। रात में हवा की दिशा बदलने पर लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी हुई। चिकित्सकों के अनुसार यह मौसम सेहत के लिहाज से नुकसानदेह है।
विज्ञापन

जिले में कुछ दिनों पहले हुई बूंदाबांदी के बाद से निरंतर मौसम में बदलाव हो रहा है। बुधवार सुबह नौ बजे के बाद से ही धूप तीखी हो गई। लोग गमछा, चश्मा लेकर घर से बाहर निकले। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार को दिन में तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। रात के तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि हुई है। बताया कि आगामी दो दिन में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। किसान गेहूं की फसल की मड़ाई पूरा कर लें। अनाज को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed