{"_id":"8f4114454c8ad5b051fa1a86164d6383","slug":"window-observe-gyanpur-road-trooped-gm-railways-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंडो निरीक्षण करते ज्ञानपुर रोड धमके जीएम रेलवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंडो निरीक्षण करते ज्ञानपुर रोड धमके जीएम रेलवे
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Thu, 14 May 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
जीएम के पहुंचने की सूचना कुछ समय पूर्व ही मिलने से स्टेशन पर रेल कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। स्टेशन प्रशासन जीएम के निरीक्षण पर आने से आनन फानन में साफ-सफाई कराकर ओके कर दिया। हालांकि निरीक्षण की सूचना विलंब से मिलने से स्टेशन प्रशासन उतना सफल नहीं हो सका।
दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस ट्रेन से पहुंचे महाप्रबंधक ने ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। एक्सप्रेस में पीछे उनकी विशेष बोगी (सैलून) लगी थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के बारे में जानकारियां लीं। प्रयागदासपुर में मानव रहित क्रासिंग पर हादसे में कार्रवाई से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें सभी की मौत हो गई है। इसलिए अब इस मामले में कार्रवाई करने का औचित्य नहीं रह गया है। हालांकि फिर भी मामले में जांच की औपचारिकता पूरी की जाएगी। उनके साथ वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक एसपी कश्यप, विशेष मंडल प्रचलन प्रबंधक प्रवीण पांडेय, मुख्य यातायात निरीक्षक इलाहाबाद भोलाराम जी आदि मौजूद रहे।
इनसेट
जीएम को सौंपा ज्ञापन
गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे जीएम राजीव मिश्र को जिला योजना समिति सदस्य सपना दुबे ने स्टेशन परिसर में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। उनके साथ सभासद शकुंतला दुबे समेत अन्य थे।