{"_id":"5e517b9b8ebc3ef3be4d2144","slug":"will-get-14-66-crore-compensation-in-bhadohi-bhadohi-news-vns512258781","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओबी से प्रभावित भूस्वामियों के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओबी से प्रभावित भूस्वामियों के साथ बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। अहमदगंज गजिया में ठप पड़े फ्लाई ओवर निर्माण कार्य को प्रारंभ कराने के लिए शनिवार को उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने सेतु निगम, लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों और भूस्वामियों के साथ नगर पालिका परिषद सभागार में बैठक की। बैठक में प्रभावित भूस्वामियों ने कई भ्रांतियां प्रशासन के समक्ष रखी जिस पर अधिकारियों ने गंभीरतापूर्वक चिंतन मनन किया।
उपजिलाधिकारी ने प्रभावित 66 भवन स्वामियों को को बताया कि उन्हें शासन ने वर्तमान सर्किल रेट से दोगुना मुआवजा तय किया है। इसकी सूची भी लोगों के सामने रखी। बताया कि पहले मुआवजे की रकम 8 करोड़ थी लेकिन अब 14 करोड़ 66 लाख 174 रुपये मुआवजा बंटेगा। पूर्व में मुआवजे की रकम 38500रुपये प्रति वर्ग मीटर था जिसके स्थान पर अब 77000 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है। बताया कि किसी का रिहायशी मकान है और किसी का व्यवसायिक मकान है तो अलग अलग सर्किल रेट लागू होगा। यह भी बताया कि निर्मित मकान है और केवल जमीन है तो उसका भी रेट भिन्न होगा।
उधर भूस्वामियों ने यह कहकर हस्ताक्षर से इंकार किया कि अलग अलग नाम और मुआवजा राशि लिख कर सूची तैयार करें तब विचार किया जाएगा। उनका कहना था कि किसी का आवासीय है तो किसी व्यवसायिक,किसी को केवल एक तल है तो किसी को दो तल ऐसे में हम लोगों की शंका दूर करना आवश्यक है। अधिकारियों ने उनकी बात मान ली और पुन: बुधवार को बैठक बुलाई है। बैठक में सेतु निगम के सहायक अभियंता एचएन यादव, अभियंता संजीव वर्मा, सहयाक अभियंता पीडब्लूडी अजय सिंह के अलावा विकास सेठ, प्रशांत, बबलू राईन, जावेद राईन, पीयूष बरनवाल, उमाकांत गुप्ता, कौशल गुप्ता, राजेश गुप्ता, अख्तर राईन, रवि सेठ, गुड्डू, अश्वनी जायसवाल, शमीम, विनोद गुप्ता, समशेर राईन, अमित गुप्ता, हरीश चंद्र यादव, रियाज अली, पारसनाथ आदि लोग उपस्थित थे।