फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Wife killed by stabbing her, husband absconding

Bhadohi News: चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या की, पति फरार

Mon, 08 Apr 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Wife killed by stabbing her, husband absconding
औराई। कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गांव में पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति फरार हो गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पति की दूसरी शादी के बाद पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी पति मुकदमा लेने के लिए पत्नी पर दबाव बनाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भरतपुर निवासी मैनेजर गौतम की शादी 22 साल पहले चक डेहरिया निवासी शीला के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हुए। इनमें गुंजा (18), अंजलि (11), अजय (14) और आठ माह की बच्ची अन्नू है। लगभग 12 साल पहले मैनेजर ने मिर्जापुर जिले के नौगांव निवासी रंजना से दूसरी शादी कर ली और उसको लेकर मुंबई में रहने लगा। इधर, शीला को पति की दूसरी शादी के बारे में पता चला तो वह अदालत में चली गई। तब से कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। बताया जा रहा है कि शादी के तीन साल बाद रंजना भी मैनेजर को छोड़कर चली गई थी। करीब डेढ़ साल पहले मैनेजर और शीला के बीच समझौता हुआ था, लेकिन शीला ने मुकदमा वापस नहीं लिया। वहीं, मैनेजर लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर रविवार को दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने चाकू से पत्नी के पेट और गर्दन पर हमलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय बड़ी बेटी अंजलि और आठ माह की अन्नू घर पर ही थी। सुबह शीला के कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अन्नू के रोने की आवाज आई तो अंजलि कमरे की ओर की गई, जहां बिस्तर फैला खून और मां की लाश देखकर शोर मचाने लगी। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद सीओ चमन सिंह चावड़ा और प्रभारी निरीक्षक सचिदानंद पांडेय मौके पर पहुंचे। इसी बीच एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला की मां श्याम कुमारी ने आरोपी पति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर फरार पति की तलाश की जा रही है। महिला की हत्या पारिवारिक विवाद में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed