{"_id":"685e94188f1856d4dd014fae","slug":"wife-cries-while-hugging-her-husband-dead-body-children-cry-labourer-dies-after-house-wall-collapses-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हमार घर कइसे चली... :' पति की लाश से लिपटकर रोई पत्नी, बच्चे बिलख पड़े; मजदूर पर गिर गई थी मकान की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हमार घर कइसे चली... :' पति की लाश से लिपटकर रोई पत्नी, बच्चे बिलख पड़े; मजदूर पर गिर गई थी मकान की दीवार
Fri, 27 Jun 2025 06:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 27 Jun 2025 06:22 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के बौरीबोझ गांव में हुई दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही माैके पर दुर्गागंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
रमेश प्रजापति की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Bhadohi News: भदोही के दुर्गागंज थानाक्षेत्र के बौरीबोझ गांव में शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से काम कर रहे राजमिस्त्री रमेश प्रजापति (45) निवासी बीरापुर की मौत हो गई। घटना से गांव में खलबली मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बौरीबोझ गांव निवासी फुर्ती लाल बिंद के मकान का काम चल रहा थहै। रमेश प्रजापति ने मजदूरों के साथ वहां काम लगाया था। शुक्रवार को वह एक कमरे में टांड़ बना रहा था। उसी दौरान दीवार समेत टांड़ रमेश के ऊपर ही गिर गया। इससे वह उसमें दब गया।
विज्ञापन
तेज आवाज होने से आसपास के लोग जुट गए। मलबे को हटाकर रमेश को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांस टूट चुकी थी। खबर मिलने पर परिजन भी मौके पर आए और चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रमेश की लाश से उसकी पत्नी लिपटकर बिलख रही थी। बार-बार कह रही थी कि अब हमार घर कइसे चली। बच्चे भी रो रहे थे।
विज्ञापन
रमेश को तीन बेटी और एक बेटा है। अभी सभी नाबालिग हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गयासुद्दीन ने पहुंच कर परिजनों को ढाढ़स बंधाया। जिला प्रशासन से सहायता की मांग की गई है। प्रभारी निरीक्षक लव सिंह ने कहा कि दीवार गिरने से राजमिस्त्री दब गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन