{"_id":"625dacc59fbfad76e313a9fd","slug":"when-the-women-protested-the-salesman-ran-away-with-alcohol-bhadohi-news-vns649005697","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने किया विरोध तो शराब की पेटी लेकर भाग गया सेल्समैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने किया विरोध तो शराब की पेटी लेकर भाग गया सेल्समैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज थाना क्षेत्र के थानीपुर में नशेड़ियों के उत्पात से परेशान गांव की महिलाओं ने सोमवार को देशी मदिरा की दुकान का घेराव कर प्रदर्शन किया। ईंट, पत्थर लेकर पहुंची महिलाओं के तेवर देख सेल्समैन दुकान में रखी शराब की पेटियां ऑटो पर लादकर भाग गया।
महिलाओं के विरोध प्रदर्शन की वजह से करीब घंटे भर बाद मौके पर पुलिस पहुंची, तब तक सेल्समैन दुकान खाली कर जा रहा था। महिलाओं ने कहा कि मुख्यालय मार्ग से जुड़े थानीपुर-हरिहरपुर मार्ग पर स्थित ठेके पर व उसके आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। महिलाओं को आते जाते देख ये छींटाकशी करते हैं। इससे गांव की बहन, बेटियों का गुजरना मुश्किल हो गया है। कुछ देर के बाद महिलाओं का विरोध देख गांव के कुछ युवा भी पहुंचे, जिन्होंने शराब की दुकान के खिलाफ नारेबाजी की। नाराज महिलाओं का कहना था कि इस दुकान को हटाने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन हटी नहीं। जिस जगह पर दुकान है, वहां से लोगों का अक्सर आवागमन रहता है। वहां सुरक्षा का भी कोई खास इंतजाम नहीं है। विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में निर्मला देवी, सरोज देवी, दुग्रावती देवी, मुन्नी, आश, फुलेसरा, रामदुलारी, अनंती, सूर्यबली देवी आदि शामिल रहीं।