{"_id":"6a2723980a829e8d3d0cf47c","slug":"wheat-procurement-reaches-84-five-times-more-than-in-2025-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-144162-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: गेहूं खरीद 84 फीसदी पहुंचा, 2025 से पांच गुना अधिक खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: गेहूं खरीद 84 फीसदी पहुंचा, 2025 से पांच गुना अधिक खरीद
विज्ञापन
जगदीशपुर क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद का निरीक्षण करते विपणन अधिकारी शिशिर कुमार।स्रोत विभाग
- फोटो : Archive
ज्ञानपुर। इस बार सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की बंपर खरीद हुई। खरीद सत्र अब मात्र सात दिन शेष बचा है। अब तक विभाग की तरफ से 33 क्रय केंद्रों पर एक लाख पांच हजार क्विंटल के सापेक्ष 88 हजार क्विंटल की खरीद हो चुकी है, जो लक्ष्य के 84 फीसदी है। 2025 से करीब पांच गुना जबकि 2024 से तीन गुना अधिक खरीद हो चुकी है। सात दिनों में विभाग इसे 90 फीसदी पहुंचाने में जुटा है। रबी और खरीफ सीजन में सरकार गेहूं और धान किसानों से खरीदती है। अबकी बार एक अप्रैल से जिले में गेहूं खरीद के लिए 33 क्रय केंद्र खोले गए। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से खरीद में तेजी आई और मई में किसानों ने क्रय केंद्रों पर गेहूं को बेचा। गोपीगंज के मंडी समिति, जंगीगंज, औराई के बभनौटी स्थित केंद्रों पर सबसे अधिक खरीद की गई।
15 जून तक क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। इस साल 10 हजार 500 एमटी यानि एक लाख पांच हजार क्विंटल का लक्ष्य तय किया गया था। अब तक 88 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। अगर साल 2025 पर नजर डालें तो आठ जून तक एक लाख 85 हजार क्विंटल के सापेक्ष मात्र 32 हजार क्विंटल की खरीद हो सकी थी जो लक्ष्य के हिसाब से सिर्फ 17.50 फीसदी ही रही। 2024 में भी खरीद की स्थिति कुछ खास नहीं रही। शासन ने चार लाख 90 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया, हालांकि बाद में दो लाख 10 हजार क्विंटल कर दिया गया। तमाम प्रयास के बाद भी 22 हजार क्विंटल ही खरीद हो सकी, जो लक्ष्य के 10 फीसदी भी नहीं रही।
गेहूं खरीद 2026 में एक लाख पांच हजार क्विंटल का लक्ष्य मिला। अब तक 88 हजार क्विंटल खरीद हो चुकी है। सत्यापन में छूट मिलने, खुले बाजार में अच्छी कीमत न मिलने से सरकारी क्रय केंद्रों पर किसान पहुंचे। 2425 किसानों से खरीद की गई। 15 जून तक सभी केंद्रों पर खरीद होनी है। - शिशिर कुमार, जिला विपणन अधिकारी