{"_id":"67f26f48065318f3fa0b2476","slug":"wheat-crop-burnt-under-suspicious-circumstances-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News : संदिग्ध परिस्थितियों में जली गेहूं की फसल में, दो बीघा खेत हुआ राख, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News : संदिग्ध परिस्थितियों में जली गेहूं की फसल में, दो बीघा खेत हुआ राख, मची अफरा-तफरी
Sun, 06 Apr 2025 05:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 06 Apr 2025 05:40 PM IST
सार
संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। इस घटना में आग पर काबू पाने के प्रयास में कुछ लोग आंशिक रूप से झुलस भी गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
धू-धू कर जलती फसल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के माधोरामपुर गांव में रविवार दोपहर में गेहूं के खड़ी फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे करीब दो बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग को बुझाने में अर्जुन पाठक आंशिक रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
रविवार को दोपहर में गांव निवासी लालमणी पाठक, रमेश चंद पाठक, सूर्य प्रकाश, सत्य प्रकाश, वेद प्रकाश के गेहूं की फसल से आग की लपटें उठने लगी। शोरगुल के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने हैंडपंप से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
वहीं बाबू राम बिंद की आठ बिस्वा गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आ गई। सूचना पर पीआरबी टीम, लेखपाल मौके पर पहुंचे। पीड़ितों के मुताबिक करीब दो बीघा फसल आग लगने से जल गई।
विज्ञापन