फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Were raising salaries without sending requisition

Bhadohi News: बिना अधियाचन भेजे ही उठा रहे थे वेतन, अब होगी रिकवरी

Tue, 18 Mar 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Were raising salaries without sending requisition
ज्ञानपुर। जिले के महावीर इंटर कॉलेज बिछियां बनकट कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा बिना अधियाचन पत्र भेजे ही वेतन उठाया जा रहा था। शिकायत के बाद हुई जांच में इसका खुलासा हुआ है। अब प्रधानाचार्य के वेतन से धनराशि की रिकवरी कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले के महावीर इंटर कॉलेज बिछियां बनकट में 2013 में प्रधानाचार्य के सेवानिवृत्त होने के बाद सीनियर प्रवक्ता राकेश वर्मा को कार्यवाहक प्रधानाचार्य का दायित्व सौंपा गया। कॉलेजों में कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को दायित्व सौंपे जाने से पहले आयोग को अधियाचन पत्र भेजा जाना होता है। जिसमें यह बताना होता है कि आयोग से प्रधानाचार्य की नियुक्ति होने के बाद वे कार्यवाहक प्रधानाचार्य के दायित्व से मुक्त हो जाएंगे, लेकिन कॉलेज में इस प्रक्रिया पालन नहीं किया गया और बिना अधियाचन सूचना दिए ही ग्रेड पे 5400 की जगह 7600 ग्रेड पे से वेतन भुगतान किया जाने लगा। इसको लेकर कॉलेज के ही प्रवक्ता रवि सेन नाग द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमें बताया गया कि प्रबंधक व प्रधानाचार्य की मिलीभगत से यह कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

मामला प्रकाश में आने के बाद प्रकरण की जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही मिली। जिसके बाद डीआईओएस ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य को 5400 ग्रेड पे से ही वेतन भुगतान की मुहर लगाई। वहीं 2013 से अब तक अवैध तरीके से 7600 ग्रेड पे पर लिए गए वेतन की वसूली उनके वेतन से किए जाने की तैयारी है। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आने के बाद जांच कराई गई थी। जिसके बाद अब इस माह से उन्हें 5400 ग्रेड पे पर ही वेतन दिया जाएगा। वहीं अब तक उन्होंने जो वेतन लिया है। आने वाले महीनों से उनके वेतन से ही इसकी रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर कॉलेज में प्रबंधन द्वारा बिजली चोरी की जा रही थी। इसको लेकर कॉलेज के ही प्रवक्ता रवि सेन नाग द्वारा आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद बिजली विभाग की टीम ने कॉलेज में पहुंचकर जांच की। जहां बिजली चोरी की शिकायत सही मिली। जिसके बाद बिजली विभाग की ओर से 13 मार्च को कॉलेज प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed