{"_id":"67dc6c8853d2697ab001ecfc","slug":"welcome-to-the-students-who-returned-after-winning-medals-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-123719-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पदक जीतकर लौटे विद्यार्थियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पदक जीतकर लौटे विद्यार्थियों का स्वागत
विज्ञापन
कानपुर में 35वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल की तरफ से खेलते हुए कंपोजिट विद्यालय भुलईपुर के दो विद्यार्थियों ने पदक जीतकर गौरवान्वित किया। 25 किलो भार वर्ग कुश्ती में वीरु पाल ने रजत पदक और जिम्नास्टिक टीम ने कांस्य पदक जीता।
बृहस्पतिवार को बच्चों के साथ टीम प्रभारी आशीष कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक अध्यापक अजय कुमार सिंह और टीम कोच संजय कुशवाहा का विद्यालय परिसर में गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया।
विजेता टीम और कोच को मई हरदोपट्टी से लेकर भुलईपुर गांव तक भ्रमण कराया गया। ग्रामीणों ने कई स्थानों पर माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष घनश्याम यादव, चंद्रभूषण मिश्रा, सूर्यभूषण पटेल, वीरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, रविंद्र बच्चन, अनिल महतो, सुशील, जयप्रकाश पटेल, मैना देवी आदि रहीं।