फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Wednesday was the coldest day of the season, minimum mercury reached 6 degrees

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार, न्यूनतम पारा 6 डिग्री पहुंचा

Wed, 13 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Wednesday was the coldest day of the season, minimum mercury reached 6 degrees
ज्ञानपुर। 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं सर्द हवाओं ने बुधवार को कालीन नगरी के जनजीवन को ठिठुरा दिया। सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ने से न्यूनतम पारा लुढ़क कर छह डिग्री पर पहुंच गया। यह इस सीजन में अब तक सबसे कम तापमान होने के कारण बुधवार अब तक का सबसे ठंडा दिन महसूस किया गया। धूप निकली, लेकिन गलन के कारण बेअसर हो गई। पूरे दिन लोग अलाव से चिपके रहे।
विज्ञापन

कालीन नगरी शीतलहरी की चपेट में है। बुधवार को सुबह हुई तो कोहरे के गुबार ने वातावरण को ढक रखा था, लेकिन थोड़ी ही देर में शुरू हुईं हवाओं ने कोहरे को उड़ा दिया। इससे मौसम साफ हो गया, लेकिन शीतलहरी के असर से तापमान में भारी गिरावट आई। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की और कमी आ गई। लिहाजा न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पूर्व विगत 20 दिसंबर को सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार को पारा इससे भी नीचे आ गया। इससे लोग झेल गए। ठंड से बचने के लिए लोग धूप सेंकने छतों पर निकले, मगर सर्द हवाओं के कारण मानो धूप बेअसर हो गई थी। पूरे गर्म कपड़ों पहनकर लोग धूप सेंकने को मजबूर थे। जगह-जगह लोग पूरे दिन अलाव के पास बैठे दिखे। मौसम का असर यातायात पर भी पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ी। यही वजह थी कि सड़क पर यातायात का दबाव कम हो गया था।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल के मुताबिक हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिम बने रहने के कारण गलन बढ़ी है। आने वाले एक-दो दिनों के दौरान धूप निकलने के पूर्ण आसार हैं, लेकिन सुबह-शाम घना कोहरा भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम होगी शीतलहर, गलन रहेगी बरकरार
ज्ञानपुर। पिछले कई दिनों से बनी तेज उत्तर-पश्चिम हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट की स्थिति बनी है। मगर, मौसम के जानकारों ने बृहस्पतिवार से शीतलहर की रफ्तार कम होने की उम्मीद जताई है। कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल के मुताबिक हवा की गति धीमी होने से शीतलहर जैसी स्थिति कम होगी। लेकिन, गलन में कमी नहीं होगी। हवाओं की गति कम होने के कारण आने वाले दिनों में घने कोहरे के छाने की पूरी संभावना है। लेकिन, साथ ही दिन में मौसम साफ होने और धूप निकलने की संभावना है। इस सप्ताह आसमान में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed