फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Wedding guests clashed, chairs broken

Bhadohi News: बरात में भिड़े घराती-बराती, कुर्सियां तोड़ीं

Thu, 27 Jun 2024 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Wedding guests clashed, chairs broken
औराई। घोसिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ स्थित एक लॉन में गिफ्ट देने के दौरान हुए मजाक को लेकर दुल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। हालांकि बाद में फिर से मारीपट हो गई। इसमें दुल्हा-दुल्हन समेत सब फरार हो गए।
विज्ञापन

मारपीट में दो लोगों को मामूली चोट आई है। किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। घोसिया नगर स्थित एक लॉन में मंगलवार की शाम एक शादी समारोह चल रहा था। जहां दुल्हन पक्ष मधोसिंह दक्षिण मोहल्ला और दुल्हा पक्ष माधोसिंह उत्तर मोहल्ला का निवासी था। समारोह के बीच अचानक दो गुटों में मारपीट हो गई और भगदड़ मच गया। उपहार देने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। उपद्रवियाें ने लॉन की कुर्सियां भी तोड़ दीं।
विज्ञापन

दुल्हन के पिता मोहम्मद असलम का कहना है कि माधोसिंह उत्तर मोहल्ला निवासी इमामुद्दीन पुत्र फरीदुद्दीन की बरात उनके यहां आई थी। इसी बीच कुछ मन-बढ़ युवकों ने घोसिया के एक युवक को गिफ्ट देने को लेकर गलत टिप्पणी कर दी और इसी में मामला बिगड़ गया। लोगों को समझाने बुझाने के बाद मामला शांत कराया गया। इसके बाद दोबारा माधोसिंह के कुछ युवकों में फिर से हाथापाई शुरू हो गई और मनबढ़ कुर्सी तोड़ने लगे। मामला इतना बिगड़ गया कि दुल्हा-दुल्हन सब फरार हो गए। दोनों पक्ष से किसी ने भी पुलिस में तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed