{"_id":"21c8522636ea31dddc7a1d833081ece5","slug":"wedding-full-of-just-truck-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी बस- ट्रक में टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों से भरी बस- ट्रक में टक्कर
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Sat, 02 May 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी-इलाहाबाद हाइवे पर शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे जंगीगंज में बारातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में 18 से अधिक बाराती घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसमें कुछ की हालत गंभीर देखते हुए तीन को बीएचयू रेफर कर दिया गया। बारात अगिलहवां कोईरौना गई थी, जो विदाई कराकर भदोही के जोगीपुर बेलहियां लौट रही थी।
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सीतामढ़ी मार्ग की ओर से बारात लेकर आ रही बस की जंगीगंज जीटी रोड पर सब्जी लेकर इलाहाबाद की तरफ तेज गति से जा रही ट्रक से टक्कर हो गई। बारात जोगीपुर बेलहिया निवासी लालजी प्रजापति के यहां से कोइरौना के अगिलहवां निवासी पनधारी प्रजापति के यहां गई थी।
विवाह के बाद शुक्रवार की सुबह बाराती बस से अगिलहवां के लिए रवाना हुए। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। जंगीगंज जीटी रोड पर टक्कर के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गई, जबकि बस में सवार 18 से अधिक लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय निजी चिकित्सालय एवं गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर लोगों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर तीन लोगों सचिन प्रजापति (10), विजय प्रजापति (40), अनमोल (16) को बीएचयू रेफर कर दिया गया। तीनों जोगिपुर बेलहियां के निवासी हैं। घटना में घायल होने वाले लोगों में अक्षय (18), कल्लू (10), अंकित (12), किशन (15), हरिनाथ (25), अरुण कुमार (12), चंदा (13), सुखराम (60), संगम लाल (20), अभिषेक (12), बसंत लाल (55) और राधा किशन (30) घायल हो गए। इसके अलावा दरीबपुर निवासी अनमोल सिंह, भानप्रताप सिंह जख्मी हो हुए। इन घायलों को अस्पतालों में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।