Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Weather will change from today, chances of drizzle tomorrow

Bhadohi News: आज से बदलेगा मौसम, कल बूंदाबांदी के आसार

Mon, 12 Feb 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Weather will change from today, chances of drizzle tomorrow
ज्ञानपुर। देश के मध्य भाग में विकसित होने वाले चक्रवाती परिसंचरण के कारण कालीन नगरी का मौसम बदलने लगा है। करीब एक सप्ताह तक धूप निकलने के बाद आसमान में बादलों ने दस्तक दे दिया है। सोमवार से मौसम का रुख बदलने के आसार बढ़ गए हैं। मंगलवार को बारिश होने की आंशका मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। विशेषज्ञों ने दो दिनों तक फसलों की सिंचाई न करें, यदि अच्छी बारिश हो गई, तो फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर धूप खिली रही, शाम होते ही गलन में वृद्धि हुई। पिछले एक सप्ताह से निरंतर तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि 13 फरवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं, आज से ही मौसम में बदलावा देखा जाएगा। मंगलवार को बादलायुक्त मौसम होगा, जिसके कारण जिले में बारिश हो सकती है। हवा की दिशा पछुआ से बदलक कर पूरवा चलेगी, शाम को गलन बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंचेगा। इसके बाद आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इससे पहले फरवरी में ऐसा मौसम कभी नहीं था, बदलते मौसम के बीच सतर्कता जरुरी है, किसानों को चाहिए कि अभी दो दिनों तक किसान फसलों की सिंचाई न करें, क्योंकि बारिश होने के बाद फसल के लिए नुकसानदेह हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

11जेएनडी28: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए छात्र। स्वयं

11जेएनडी28: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए छात्र। स्वयं

11जेएनडी28: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए छात्र। स्वयं

11जेएनडी28: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए छात्र। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed