फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Weather changed due to western disturbance, light drizzle occurred in the morning, clouds remained throughout the day

Bhadohi News: पश्चिमी विक्षोम से बदला माैसम का मिजाज, सुबह हुई हल्की हुई बूंदाबांदी, दिनभर छाए रहे बादल

Sun, 16 Mar 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Weather changed due to western disturbance, light drizzle occurred in the morning, clouds remained throughout the day
पश्चिमी विक्षोम सक्रिय होने से रविवार को अचानक जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह 10 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। दिनभर आसमान में बादल मंडराते रहे। मौसम का मिजाज देखकर किसान चिंतित हो गए। सरसों की फसल की कटाई व मड़ाई में किसान जुट गए। जानकारों का कहना है कि तेज हवा के साथ बारिश फसलों के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन

रविवार को बादला छाए रहने से तापमान में भी कमी आई है। गर्मी से लोगों को राहत मिली। माैसम का मिजाज देखकर किसान सुबह ही खेत में पहुंच गए और एक दिनभर सरसों की फसल के सुरक्षा में जुटे रहे। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि 15 मार्च की रात को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ विकसित हुआ। वहीं ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ में अप्रत्याशित तापमान वृद्धि के संयुक्त प्रभाव के कारण दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। इसका असर जनपद में भी देखा गया। बताया कि आगामी सप्ताह में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा, लेकिन असामान्य तापमान वृद्धि के कारण गर्म मौसम का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में अचानक से तापमान वृद्धि होने पर कभी-कभी मौसम प्रतिकूल भी देखा जा सकता है। रविवार को दिन में तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं रात में 22.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:
बारिश नहीं, ओलावृष्टि से होगा नुकसान
ज्ञानपुर। अमूमन हर साल इसी मौसम में ओलावृष्टि, तेज हवा के साथ बारिश होती है। इस साल भी मौसम का मिजाज बदला है। हल्की बारिश से सरसों, गेहूं की फसलों को नुकसान नहीं है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि जब तेज हवा या ओलावृष्टि के साथ बारिश होगी। तो फसलों के लिए नुकसान देह साबित हो सकता है। जनपद में करीब 50 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed