फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Weather changed due to western disturbance, hide and seek of clouds continued throughout the day

Bhadohi News: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, दिनभर चली बादलों की लुकाछिपी

Fri, 21 Feb 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to western disturbance, hide and seek of clouds continued throughout the day
पश्चिमी विक्षोम के असर से चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज अचानक से बदला। सुबह आसमान में काले बादल छाए दिखे। वहीं बादलों की लुकाछिपी पूरे दिन चलती रही। शाम होते पछुआ हवा का प्रभाव बढ़ने से ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन

जिले में बीते दो सप्ताह से दोपहर के समय तेज धूप का असर बना हुआ था। स्थिति यह थी कि दोपहर के समय लोग बाहर निकलना उचित नहीं समझ रहे थे। छांव में अगर थोड़ी देर बैठ जाए तो ठंड का अहसास होता। अगर बाहर बैठे तो, थोड़ी ही देर में धूप उन्हें परेशान करने लगती। पश्चिम विक्षोभ के असर के कारण चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। जिससे मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को अचानक बदला। फरवरी में सुबह के वक्त पहली बार आसमान में बादल छाए दिखे। सुबह के वक्त ऐसा लगा कि बारिश की स्थिति बन सकती है। हालांकि नौ बजे के बाद आसमान साफ हुआ, लेकिन बादलों की लुकाछिपी का खेल दिनभर चलता रहा। रोज की अपेक्षा धूप का असर भी कम रहा। बदले मौसम के बीच कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि यदि तेज हवा के साथ बारिश होती तो सरसों के फसल के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है, क्योंकि अगेती सरसों की कटाई करने में किसान जुट गए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोम के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आया। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे ठंड में हल्की वृद्धि हो सकती है, क्योंकि शाम होते पछुआ हवा तेजी गति से चलने लगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed