{"_id":"667f104f91e491b67309c7b6","slug":"waterlogging-in-chc-premises-risk-of-infection-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-113650-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सीएचसी परिसर में जलभराव, संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सीएचसी परिसर में जलभराव, संक्रमण का खतरा
विज्ञापन
औराई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जल निकासी की सुविधा नहीं होने से हल्की बारिश होने पर परिसर में जलभराव हो जाता है। इससे मरीजों को आवागमन में दिक्कत होती है। जल भराव से संक्रमण का खतरा भी बढ़ने की आशंका सताती रहती है। यहां ओपीडी में रोजाना 200 मरीज उपचार के लिए आते हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाओं का भले ही विस्तार किया जा रहा है, लेकिन कुछ मूलभूत समस्याएं अब भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। सीएचसी औराई में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश के पानी का जलभराव है। मंगलवार रात हुई बारिश का पानी सीएचसी परिसर में लगा हुआ है। गंदे पानी से डेंगू, मलेरिया, टाइडफाइड, बुखार सहित कई संक्रमित बीमारी होने का डर रहता है। परिसर में लगे कोल्ड वॉटर के पास बारिश का पानी जमा है। मरीजों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ता है। मरीज पंजीकरण खिड़की से पर्ची लेकर गंदे पानी से होकर डॉक्टर को दिखाने पहुंचते हैं। उपचार के साथ मरीज बीमारी भी लेने को विवश है।
कोट
परिसर की जमीन रोड से नीचे, वहां का पानी भी आता है। उच्चाधिकारियों से बातचीत कर इस समस्या को दूर किया जाएगा।
डॉ. देवेश पांडेय, अधीक्षक
विज्ञापन
कोट
परिसर की जमीन रोड से नीचे, वहां का पानी भी आता है। उच्चाधिकारियों से बातचीत कर इस समस्या को दूर किया जाएगा।
डॉ. देवेश पांडेय, अधीक्षक