फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water logging from the rain

झमाझम बारिश से जलभराव

Fri, 26 Jun 2020 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Water logging from the rain
बारिश के बाद बालीपुर मार्ग पर कीचड़ और जलजमाव। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। दो दिन के बाद शुक्रवार को इंद्रदेव कालीन नगरी पर फिर मेहरबान हुए। रुक-रुक कर पूरे दिन बरसात हुई। कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया और कच्ची सड़कों पर कीचड़ ही कीचड़ हो गया। इससे उन पर चलना-फिरना दूभर हो गया। बारिश के चलते लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिल गई, मगर उसके बाद उमस ने पसीने से तर-ब-तर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दोपहर तक बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा। मगर साढ़े 12 बजे मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। ज्ञानपुर और आसपास के इलाकों में तकरीबन आधे घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। इससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया। ज्ञानपुर नगर के पटेल नगर, पुरानी कलेक्ट्रेट, सब्जीमंडी आदि इलाके में जलभराव और कीचड़ से आवागमन दुरूह हो गया। लोग साइकिल लेकर गिरते-पड़ते चल रहे थे। बाइक सवारों ने रास्ता बदल दिया। बारिश से पूर्व 42 डिग्री के अधिकतम में उबल रहे जनजीवन को बाद में राहत मिल गई। हालांकि तकरीबन दो घंटे बाद उमस ने मुश्किलें बढ़ा दीं। लोग पसीने से तर-ब-तर हो गए। दूसरी ओर शुरुआत की बेहतर बारिश के मद्देनजर किसानों ने धान की खेती की तैयारी तेज कर दी। खेतों को तैयार करने का काम जोर पकड़ने लगा है। कई किसानों ने खरीफ की फसलों की बुवाई भी शुरू कर दी है। ज्ञानपुर के जयशंकर ने कहा कि दो-तीन दिन की मोहलत मिल जाए तो अरहर, बाजरा, उर्द आदि की बुवाई कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed