फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water is life , harvesting required

जल ही जीवन है, संचयन जरूरी

Wed, 24 Jun 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jun 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
Water is life , harvesting required
 डीएम की पहल पर अन्य अफसरों ने बारी-बारी से फावड़ा चलाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जल संरक्षण पर ध्यान न देने पर लगातार जल स्तर नीचे खिसकता जा रहा है।

मनरेगा के तहत खोदे गए तालाबों को बेहतर बनाकर उसमें बारिश का पानी संचयित किया जाए। जलस्तर बनाए रखने के लिए जल संचयन जरूरी है। मानव जीवन के लिए जल महत्वपूर्ण है।

जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री के सपनों को पूरा करने के लिए सभी को साथ आने की जरूरत है। डीएम ने गांव में फावड़ा चलाकर गड्ढ़े की खुदाई की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों को अब 161 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलेगी। 15 से 20 दिन के अंदर उनके खाते में मजदूरी चली जाएगी। डीएम ने इस दौरान मजदूरों को रुमाल भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर श्रम विभाग की ओर से 100 मजदूरों को साइकल वितरित की गई। इसके पूर्व ग्राम प्रधान शिवभूषण उपाध्याय ने शाल भेंटकर जिलाधिकारी को सम्मानित किया।

ग्राम प्रधान ने बरजी कला गांव को डीएम से गोद लेने के लिए आग्रह किया। इस मोके पर सीडीओ आरपी मिश्रा, डीपीआरओ रामआसरे दूबे, डीडीओ, परियोजना निदेशक सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


 भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने गीतों के जरिए मुख्यमंत्री की योजना का बखान किया।  इस मौके पर मानिक चंद्र दूबे, बड़ेलाल उपाध्याय, कमलाशंकर, ओम प्रकाश, कृष्णाशंकर, मानिकचंद्र, फूलचंद्र, जय प्रकाश, लालजी मिश्रा, रामजी, बटुकनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed