Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   watchman murdered in Bhadohi smashing his head body found roof school blood scattered around

UP : भदोही में सिर कूचकर चाैकीदार की हत्या, स्कूल की छत पर मिली लाश; चारों तरफ बिखरा था खून

Mon, 13 Jan 2025 02:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 02:06 PM IST
सार

Bhadohi News : स्कूल की छत पर चाैकीदार की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर औराई थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजन पहुंचे तो कोहराम मच गया। वे बिलख पड़े। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे थे।

विज्ञापन
watchman murdered in Bhadohi smashing his head body found roof school blood scattered around
स्कूल की छत पर चाैकीदार की माैत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के औराई कोतवाली के महराजगंज स्थित एक इंटर कॉलेज के चौकीदार की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। उसका रक्तरंजित शव कॉलेज की छत से बरामद किया गया। कॉलेज में उसकी रात की ड्यूटी लगी थी। सुबह कॉलेज के कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो उसकी हत्या की जानकारी हुई।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
महराजगंज में हाईवे के किनारे पंडित दीनदयाल उपाध्याय महिला बालिका इंटर कॉलेज में कोतवाली के कुमबीपुर निवासी हीरालाल पटेल (55) चौकीदार के पद पर कार्यरत था। वह कॉलेज में शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक रात्रि ड्यूटी करता था। परिजनों के अनुसार रविवार की शाम पौने छह बजे के करीब वे घर से टिफिन इत्यादि लेकर कॉलेज के लिए निकला था। इस बीच रात के समय ही किसी ने उनकी सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी। 
विज्ञापन


Trending Videos

सोमवार की सुबह कॉलेज के कर्मचारी पहुंचे, लेकिन कॉलेज का गेट न खुले होने के कारण उन्होंने कुछ देर इंतजार किया। इसके बाद कॉलेज के प्रधानाचार्या पंकज रानी को सूचना दी। उन्होंने कॉलेज के ही दूसरे कर्मचारी को दिवार फांदकर अंदर से ताला खोलने को कहा। कर्मचारी ने अंदर ताला खोलने के बाद चौकीदार को देखने उसके कमरे में गया। कमरे में उसका मोबाइल व अन्य सामान था, लेकिन वह नहीं था। 

इसके बाद दूसरे कमरे में देखने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही उसकी पत्नी, बेटियां और बेटा मौके पर पहुंचे। खोजबीन चल ही रहा था कि इस बीच गांव का ही एक व्यक्ति छत की ओर गया तो देखा छत का दरवाजा खुला है दरवाजे पर चाभी का गुच्छा लटका हुआ है। 

शक के आधार पर जैसे ही वह आगे बढ़ा, दरवाजे से 10 कदम की दूरी पर हीरालाल का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। हमलवारों ने उसके सिर पर बुरी तरह से वार किया था। जानकारी मिलते ही एसपी अभिमन्यु मांगलिक, एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह व सीओ चमन सिंह चावड़ा पहुंचे। वहीं फॉरेसिंक टीम व डॉग स्क्वायड की मदद से जांच पड़ताल करने के साथ ही पुलिस ने कॉलेज में चारों तरफ लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला। घटना के बाद मृतक की पत्नी समेत बेटा अरूण पटेल और बेटी अर्चना, आरती व अंजनी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

छत पर लगे सोलर पैनल के खुले थे नट, एक रिंच व चश्मा बरामद

कॉलेज के चौकीदार की हत्या किन परिस्थितियों में और किसने की। इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से एक रिंच और एक चश्मा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि कॉलेज की छत पर जो सोलर पैनल लगे हुए थे। उसके दो से तीन नट थोड़े ढीले हो गये थे। वहीं दूसरी तरफ छत के दरवाजे पर चाभी का गुच्छा भी लटका पाया गया। इसके अलावा जिस कमरे में चौकीदार रहता था। वहां उसकी मोबाइल इत्यादि बरामद किये गये हैं। आशंका जतायी जा रही है कि चोर सोलर पैनल खोल रहे होंगे। इस बीच चौकीदार के पहुंचने पर उसकी सिर कूंचकर हत्या कर दी होगी। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
 
क्या बोले अधिकारी
मृतक के मुंह पर हमला किया गया है। बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के अनावरण के लिए चार टीमों का गठन किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जायेगा। -अभिमन्यु मांगलिक, एसपी, भदोही 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed