फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Warning to non-training personnel

प्रशिक्षण नहीं लेने वाले कर्मियों को चेतावनी

Sat, 10 Apr 2021 06:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Warning to non-training personnel
भदोही। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के लिए कारपेट एक्सपो मार्ट में चल रहे प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने कार्मिकों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई जाएगी। शनिवार को प्रशिक्षण का पांचवां और अंतिम दिन था। अनुपस्थित कर्मियों की सूची देखकर डीएम ने प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है। यह भी कहा है कि यदि अनुपस्थित लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दें तो प्राथमिकी से बच सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता पारदर्शी और शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव कराने की है। इसके लिए सभी कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन कुछ कार्मिक शासन के दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चेतावनी दी जाती है कि वे समय पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त कर लें नहीं तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इससे पूर्व एक्सपो मार्ट में दो पालियों में प्रशिक्षण कार्य संपन्न कराया गया। लोगों को बताया गया कि मतदान केंद्र पर पूरी तरह निष्पक्ष रहना है। किसी भी स्तर से प्रत्याशियों से खाने पीने का सामान स्वीकार नहीं लेना है। लोगों को मतदान कैसे संपन्न कराना है इस बारे में क्रमश: बारी बारी से बताया। यह भी कहा गया कि यदि कुछ भ्रांति हो तो प्रशिक्षण अधिकारी से पुन: जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed