फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   warniing of absent employee

गैरहाजिर कर्मियों को चेतावनी

Wed, 08 Feb 2017 01:10 AM IST
भदोही
भदोही Updated Wed, 08 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार से तीन दिवसीय मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। दोनों पालियों में एक हजार मतदान कर्मियों को ईवीएम और वीवी-पैट की विधिवत जानकारी दी गई। इस दौरान अनुपस्थित 10 मतदान कर्मियों को चेतावनी दी गई। डीएम ने प्रशिक्षण का अवलोकन कर अफसरों को दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन


प्रथम पाली में 500 मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान आनंद यादव, मंशाराम, चंद्रहैश पासवान, बृजेश पांडेय, बृजेश पांडेय, रंजन लाल और शाहजादे खान अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में सतीश चंद्र यादव, आशीष श्रीवास्तव, फतेह मोहम्मद, संदीप कुमार सिंह अनुपस्थित रहे। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों को अंतिम अवसर देते हुए चेतावनी दी कि आगे गलती मिलने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने सभी कक्षों में जाकर पीठासीन अधिकारी, मतदान कार्मिकों को आगाह किया कि ईवीएम और वीवी-पैट की विधिवत जानकारी प्राप्त कर लें। कोई कठिनाई हो तो उसे जरूर पूछें। मतदान के दौरान गड़बड़ी होने पर कार्रवाई की जाएगी। मतदान कर्मियों को ईवीएम में लिंग एरर के आशय, कंट्रोल यूनिट के बटन दबाने समेत कई विधि के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतदान दिवस के दिन अगर 15 मिनट तक एजेंट नहीं आते तो माइक्रो आब्जर्वर की उपस्थिति में मॉक पोल होगा। मतदान दिवस के दिन मतदान समाप्ति के बाद 17 सी रजिस्टर तैयार होगा, उस पर मतपत्र लेखा पीठासीन अधिकारी तैयार करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने भी प्रशिक्षण ले रहे मतदान कार्मिकों को कई अहम बारीकियों को बताया। इस मौके पर परियोजना निदेशक तेज प्रताप मिश्रा, मास्टर ट्रेनर राकेश सिंह, बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed