फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Wanted in truck robbery case with a reward of Rs 10,000 arrested

Bhadohi News: ट्रक लूटकांड में वांछित 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

Wed, 02 Oct 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Wanted in truck robbery case with a reward of Rs 10,000 arrested
औराई। कोतवाली पुलिस ने बहुचर्चित ट्रक लूटकांड में वांछित और 10 हजार के इनामी को सोमवार की रात औराई ओवरब्रिज के पूर्वी छोर से गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के चार सदस्यों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चोरी के सामान और अवैध असलहा बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

11 दिसंबर 2023 को चित्रसेन सिंह निवासी जगदीशपुर जाफराबाद जौनपुर ने औराई थाने में सूचना दी कि मेरे ट्रक के ड्राइवर ने बताया कि नरथुआ गांव के पास रात में ट्रक चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। नौ जनवरी 2024 को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वाहन लूट करने वाले गिरोह के चार वाहन लुटेरों को गिरफ्तार किया था। लुटेरों की निशानदेही पर दो ट्रक, देशी रिवाल्वर समेत जिंदा कारतूस आदि बरामद किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके बाद आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी लगाया। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर शेष वांछितो पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया। सोमवार की रात में औराई पुलिस ने 10 हजार के इनामी और ट्रक लूटकांड में शामिल मोहम्मद मोबीन निवासी असांव थाना सांगीपुर प्रतापगढ़ को औराई ओवरब्रिज के पूर्वी छोर के पास से गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed