{"_id":"658c7606bcd8747a99095716","slug":"vpl-season-2-rajput-and-expert-view-won-the-matches-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-7172-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीपीएल सीजन 2: राजपूत और एक्सपर्ट व्यू ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीपीएल सीजन 2: राजपूत और एक्सपर्ट व्यू ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आईपीएल की तर्ज पर जिले के विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे भदोही प्रीमियर लीग सीजन-2 में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच राजपूत ढाबा और सीकेपी और दूसरा मैच एक्सपर्ट व्यू ऑटोमेशन के बीच हुआ। पहले मैच में राजपूत ढाबा तथा दूसरे मैच में एक्स्पर्ट व्यू ऑटोमेशन ने जीत हासिल की।
पहले मैच में सीकेपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 18 ओवर में 78 रन ही बना सकी। संदर्भ रघुवंशी ने सबसे अधिक 20 रनों का योगदान दिया। राजपूत की ओर से करीम ने तीन विकेट लिए। जवाब में 79 रनों का पीछा करने उतरी टीम ने 13 ओवर में ही 82 रन बनाकर जीत हासिल की। जिसमें सबसे अधिक महेश बिंद ने 28 रन बनाए। शानदार गेंदबाजी के लिए करीम को समाजसेवी राजेन्द्र दुबे ने मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया। दूसरे मैच में किंग्स ऑफ ज्ञानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 106 रन बनाए। पवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 रनों का योगदान दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एक्सपर्ट ब्यू ऑटोमेशन की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 107 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया। मैन ऑपऊ दी मैच का पुरस्कार शहबाज को दिया गया। विधायक विपुल दुबे और डीघ ब्लॉक संचालन समिति के प्रमुख मनोज मिश्रा ने उन्हें पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रिंस पांडेय, विजय सिंह, अतुल तिवारी, शिवम शुक्ला, जिशान अहमद, अंकित दूबे सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
शिक्षा, स्वास्थ्य व संस्कार के समावेशन से जीवन सार्थक: डॉ. जेएस
सीतामढ़ी। कोईरौना क्षेत्र के जाजपुर बाजार में स्थित जीडीबीएन जीनियस पब्लिक स्कूल में बुधवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. जेएस बिंद ने फीता काटकर खेल की शुरूआत की। कहा कि अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और अच्छा संस्कार का समावेशन ही आपके जीवन को सार्थक बनाता है। इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जमकर धमाल मचाया। मौके पर प्रबंधक भारत नाथ बेलदार, राम मिलन बिंद, नारायण प्राचार्य, राम नारायण, वासुदेव, गौरव बिंद, डॉ. किशोरीलाल गौतम सहित अन्य रहे।