{"_id":"6958140376be0a07fc043df7","slug":"voting-turnout-in-the-district-bar-association-election-was-8072-percent-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-137019-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव में 80.72 फीसदी हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव में 80.72 फीसदी हुआ मतदान
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान करते अधिवक्ता। संवाद
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को हुआ। अध्यक्ष के छह पदाें समेत 24 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बार सभागार में बने मतदान केंद्र में वोट डाले गए।
अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर, महासचिव, कोषाध्यक्ष व संयुक्त सचिव के के लिए 1406 मतदाताओं में से 80.72 प्रतिशत यानि 1135 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। शनिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक मतगणना होगी।
चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह से ही न्यायालय परिसर के आसपास गहमागहमी का माहौल रहा। सुबह 10 बजे से मध्यस्तता सेंटर पर बने दो बूथों पर मतदान शुरू हुआ। एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारी मोहनलाल मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष पद पर छह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन, महासचिव पद के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए चार, संयुक्त सचिव पद पर चार, उपाध्यक्ष दस वर्ष के ऊपर के लिए चार उम्मीवार भाग्य आजमाए।
विज्ञापन
निर्वाचन प्रक्रिया के बाद मतपेटिका कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखी गई हैं। 12 चक्रों में मतगणना होगी और परिणाम शाम चार बजे तक आ जाएगा। निर्वाचित हुए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह पांच जनवरी को होगा। उधर, निर्वाचन को लेकर दीवानी न्यायालय परिसर में गहमा-गहमी का माहौल रहा।
मतदान के लिए उम्मीदवार वोटरों से अपने पक्ष में वोटिंग करने का आह्वान करते रहे। एल्डर्स कमेटी के प्रभुनाथ पाठक, विनीत कुमार श्रीवास्तव, सुधाकर पांडेय, विद्याधर यादव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।