फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Voting needed for clean democracy

स्वच्छ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी

Mon, 25 Jan 2021 06:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Voting needed for clean democracy
केएनपीजी कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवक को सम्मानित करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य अन? - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/औराई। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित जिले के कई स्थानों पर सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी पर जोर दिया गया। सभी को मतदान करने के लिए संकल्प दिलाया गया। औराई में आयोजित रंगोली और नुक्कड़ नाटक में छात्राओं ने प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह और शशि मौर्या ने सरकार की चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा नारी सम्मान,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनाओ के बारे में बताया। इस दौरान इंद्रावती इंटर कॉलेज की छात्राओं की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की जागरूकता रैली निकाली गई जो केएनपीजी कॉलेज में आकर समाप्त हुई। अपर उप जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव ने छात्र-छात्राओं संग अन्य लोगों को मतदान का संकल्प दिलाया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार यादव, राजकुमार गुप्ता, मीना गुप्ता, शिल्पा शुक्ला आदि रहीं।
विज्ञापन

औराई संवाददाता के अनुसार, केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रंगोली, नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्र, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार तनुजा निगम और प्राचार्य डॉ. वृजकिशोर त्रिपाठी ने मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि हम राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक हैं। हमें मतदान में हिस्सा लेकर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभानी चाहिए। भाषण में बीए प्रथम वर्ष की नरगिस बानो प्रथम, बीए तृतीय की अनीता द्वितीय, बीए द्वितीय वर्ष की रीना पांडेय तृतीय रहीं। रंगोली में प्रथम स्थान साहिबा, शाइस्ता, तब्बसुम (एनी बेसेंट ग्रुप) बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान संचिता, सोनल, सोनाली (कस्तूरबा गांधी ग्रुप) बीएससी तृतीय वर्ष और तृतीय स्थान रश्मि, रोशनी, दीपाली (सरोजनी नायडू ग्रुप) बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान साइफा, करिश्मा, प्रिया, सुप्रिया बीएससी तृतीय वर्ष ,द्वितीय स्थान नेहा, नीलू, गौरी शुक्ला एमए द्वितीय वर्ष और तृतीय स्थान आरती, अंकिता, सलोनी बीए द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ. आराधना वर्मा, मो. आकिफ तौफीक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय संसारपुर चकसाहाब में मतदाता जागरूकता और कंबल वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। बालिका शिक्षा पर जोर दिया। इस मौके पर श्यामा मेमोरियल ट्रस्ट की निदेशक अलका, मुनेश्वर प्रसाद गुप्ता, महेंद्र कुमार, लोटन बिंद, संतोष यादव आदि रहे। शहीद नरेश इंटरमीडिएट कॉलेज खमरिया में प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को मतदान का संकल्प दिलाया। इस मौके पर प्रबंधक दीनानाथ, हरिराम तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed