फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Voting in CEPC elections till May 8

Bhadohi News: सीईपीसी के चुनाव में मतदान 8 मई तक

Sat, 23 Mar 2024 03:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:09 PM IST
विज्ञापन
Voting in CEPC elections till May 8
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के प्रशासनिक समिति के 18 सदस्यों के लिए इलेक्ट्रानिक तरीके एक से 8 मई तक मतदान होगा। परिणाम की घोषणा 9 मई को होगी। चुनाव की समस्त प्रक्रिया नई दिल्ली कार्यालय में पूरी की जाएगी। शुक्रवार को कार्यवाहक अधिशासी निदेशक जगमोहन ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। शुक्रवार से ही नामांकन पत्रों की बिक्री भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अधिसूचना में बताया गया कि चुनाव इलेक्ट्रानिक मतदान प्रक्रिया से होगा। यदि कोई खुद उपस्थित होकर मतदान करना चाहता है तो उसे 1 अप्रैल तक परिषद को सूचित कर देना होगा। 12 अप्रैल तक नामांकन पत्र जमा हो सकेंगे। 18 अप्रैल को नई दिल्ली कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच होगी। 19 अप्रैल को नामांकन पत्र वापस लिए जाने का अंतिम दिन होगा तथा उसी दिन वैध नामांकनों की सूची जारी की जाएगी तथा 22 अप्रैल को सभी वैध नामांकन की सूचना ई-मेल से भेजी जाएगी। एक मई से इलेक्ट्रानिक वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होकर 8 मई को समाप्त हो जाएगी। 9 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर मतदान होगा। तत्पश्चात मतों की गिनती और मतगणना कर 9 मई को ही परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव की अधिसूचना होते ही कालीन परिक्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। लोगों ने अपनी अपनी गोटियां बैठानी शुरू कर दी है तथा संभावित प्रत्याशी एक दूसरे विचार विमर्श भी करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed