फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vocational education will start in 35 schools with 17.5 million

Bhadohi News: 1.75 करोड़ से 35 स्कूलों में शुरू होगी व्यावसायिक शिक्षा

Mon, 12 Jan 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Vocational education will start in 35 schools with 17.5 million
ज्ञानपुर। जिले के 25 राजकीय और 10 वित्तपोषित विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को व्यवसायिक शिक्षा दी जाएगी। विद्यालयों में लैब एवं उपकरण आदि की व्यवस्था की जाएगी। संसाधन और सुविधाएं बढ़ाने के लिए स्कूलों में पांच-पांच लाख की लागत से लैब बनाया जाएगा। शिक्षा विभाग के भेजे गए प्रस्ताव पर निदेशालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही लैब का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 38 राजकीय, 25 वित्तपोषित 130 वित्तविहिन विद्यालय संचालित हैं। स्कूलों में बेहतर पठन-पाठन के लिए शासन स्तर से तमाम प्रयास किया जा रहा है। विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा में पारंगत बनाने की कवायद शुरू की गई है। पीएम श्री, कंपोजिट ग्रांट के अलावा अलग-अलग ग्रांट के माध्यम से विद्यालयों में पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधाएं बेहतर की जा रही हैं। यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का कौशल निखारने के लिए उन्हें व्यवसायिक शिक्षा दी जाएगी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत वोकेशनल कोर्स के लिए लैब एवं उपकरण की व्यवस्था की जाएगी। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा प्रदीप पांडेय ने बताया कि एक-एक विद्यालय में पांच-पांच लाख खर्च होगा। 25 राजकीय और 10 एडेड विद्यालयों में एक करोड़ 75 लाख की लागत से लैब बनाई जाएगी। पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव को निदेशालय से स्वीकृति मिल गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि व्यवसायिक शिक्षा के लिए पहल की गई है। उम्मीद है कि नए सत्र से पहले लैब निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों का कौशल निखारा जा सके और उन्हें भविष्य में अधिक दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed