{"_id":"5e737b9b8ebc3e77413950b2","slug":"visible-under-construction-house-worker-injured-bhadohi-news-vns516618560","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन आवास का छज्जा गिरा, मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन आवास का छज्जा गिरा, मजदूर घायल
विज्ञापन
भदोही के तुलसीचक गांव में निर्माणाधीन पीएम आवास का गिरा छज्जा।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास के निर्माण में मानक की किस हद तक अनदेखी की जा रही है, उसकी एक बानगी भदोही के तुलसीचक गांव में देखने को मिली। बुधवार को निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकान का छज्जा एकाएक गिर गया। इससे काम कर रहा एक मजदूर भी घायल हो गया। आवास निर्माण में धांधली को लेकर मुखर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने की मांग की।
सभी को पक्का छत मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री और प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री आवास योजना चला रही है। मुसहर बस्ती में छप्पर आदि में रहने वाले मुसहरों को चिह्नित कर मुख्यमंत्री आवास आवंटित किया गया है। तुलसीचक गांव की मुसहर बस्ती निवासी नगीना, बिंदू, रीनू, गुड्डी, रीता, सुदामा देवी और डबलू को आवास आवंटित किया गया है। ग्राम प्रधान की ओर से आवास का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को दोपहर में काम करते समय अचानक आवास का छज्जा एकाएक भरभराकर गिर गया। आवास निर्माण में लगा एक मजदूर घायल हो गया। उसका उपचार एक निजी अस्पताल में कराया गया। बनने से पहले ही आवास गिरने को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीण लालचंद्र यादव, संतोष, जगदीश, विजय बहादुर ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर सभी आवास के निर्माण की जांच कराने की मांग की।
आरोप लगाया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में गड़बड़ी की जा रही है। गरीब मुसहरों के खाते से पैसा लेकर निर्माण में धांधली की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने कहा कि निर्माणाधीन आवास गिरना गंभीर विषय है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि निर्माण में मानक की अनदेखी की गई। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।