फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vishwakarma Mahasabha Stages Protest Against Attack on Former Minister

Bhadohi News: पूर्व मंत्री पर हमले के विरोध में विश्वकर्मा महासभा का प्रदर्शन

Sat, 25 Apr 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Mahasabha Stages Protest Against Attack on Former Minister
कलेक्ट्रेट पर एडीएम को ज्ञापन देते विश्वकर्मा महासभा के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन - फोटो : गिलौला ​​​स्थित गैस एजेंसी पर पर सिलिंडर के लिए जुटी भीड़।
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इसमें पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा पर हुए हमले के खिलाफ आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बताया कि गाजीपुर जिले के कटारिया गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर पूर्व मंत्री पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान, पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों ने पूर्व मंत्री पर पथराव किया। कार्यकर्ताओं ने पथराव में शामिल आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विश्वकर्मा परिवार की बेटी की हत्या के आरोपी को फांसी की सजा दिलाने और परिवार को आर्थिक मुआवजे के रूप में 50 लाख रुपये प्रदान करने की मांग भी की। महासभा ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने और सीओ सिटी वर थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग भी उठाई। इस मौके पर श्यामसुंदर विश्वकर्मा, शिवचंद विश्वकर्मा, लहरी यादव, संदीप यादव, सूबेदार विश्वकर्मा, विजय कुमार, करण विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed