{"_id":"6aa7042bf164ce7ade07feb7","slug":"villages-are-facing-8-to-10-hour-power-cuts-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-148586-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: गांवों में हो रही 8 से 10 घंटे बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: गांवों में हो रही 8 से 10 घंटे बिजली कटौती
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में तीन दिनों से खुले मौसम के बीच गर्मी का असर बढ़ गया है। धूप और उमस के बीच बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में जमकर कटौती हो रही है। आठ से 10 घंटे तक हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। जिले के 14 उपकेंद्र से जुड़े 70 गांवों में यह समस्या है।
गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही बिजली की दुर्व्यवस्था भी शुरू हो जा रही है। ऊंज, भदोही, महराजगंज, जंगीगंज, मोढ़, दुर्गागंज आदि स्थानों पर आठ से 10 घंटे बिजली कटौती हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी रात में हो रही है। बिजली कटने से बच्चों और बुजुर्गों की नींद खुल जाती है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड और फॉल्ट के कारण कटौती करनी पड़ती है। उधर, कटौती से धान की फसल की सिंचाई भी प्रभावित है। ट्यूबवेल बार-बार बंद हो रहे हैं। खमरिया नगर के चेतगंज उपकेंद्र से दर्जनों गांवों और बभनौटी उपकेंद्र के 14 गांवों में 8 से 10 घंटे बिजली गुल रहती है। जंगीगंज के सेमराध विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इनरगाव, सोनेचा, बीसा, नगरदह, पुरवा, गोपालपुर, बदरी और इब्राहिमपुर समेत करीब डेढ़ दर्जन गावों में रात में चार से 6 घंटे कटौती हो रही है। सेमराध उपकेंद्र से बिजली कटौती का कोई निश्चित समय नहीं है। उपकेंद्र चकापुर, मिश्राईनपुर, कस्तुरीपुर, पाली, भदोही का भी यही हाल है। अकोड़ा विद्युत उपकेंद्र पर यह समस्या एक सप्ताह से बनी है। रात में पांच घंटे बत्ती गुल रहती है। ग्रामीण रमाशंकर बिंद, रामविलास यादव, छोटे लाल गौड़, सूर्यबली यादव, छोटे लाल सिंह, शीतला प्रसाद गौड़, राम मूर्ति बिंद, धनी शंकर बिंद आदि व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।