{"_id":"610542508ebc3e02cb7d11c3","slug":"villagers-protest-when-the-interlocking-route-is-incomplete-bhadohi-news-vns6034391167","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरलाकिंग मार्ग अधूरा होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरलाकिंग मार्ग अधूरा होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका परिषद के वार्ड नंबर 22 गणेश मंदिर-माधोरामपुर तक जाने वाले इंटरलाकिंग मार्ग को अधूरा छोड़े जाने से नाराज वार्डवासियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोप लगाया है कि पालिका प्रशासन ने दो वर्ष पहले लगभग आधे मार्ग तक इंटरलाकिंग कराकर छोड़ दिया गया है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के मौसम में कहीं पानी भरा है चो कहीं कीचड़ है। इस मार्ग पर आवागमन बड़े पैमाने पर रहता है बावजूद इसके नगर प्रशासन समस्या का समाधान कराने में कोई पहल नहीं कर रहा है। नगर अध्यक्ष, सभासद, पालिका में तैनात अधिकारियों को लिखित देकर इंटरलाकिंग को पूरा कराने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कहा कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो डीएम का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।
इस अवसर पर प्रदर्शन करने वालों में सत्यम साहू, राजेंद्र, कैलादेवी, खुशबू, सावित्री, अनीता देवी, शीला देवी आदि रहीं। इस संबंध में नगरपालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है बारिश के कारण अधूरा कार्य पूरा कराना मुश्किल हो रहा है। कहा कि जैसे ही बारिश का क्रम रुकेगा निरीक्षण करके पूरी समस्या को दूर कराने का कार्य शुरू किया जाएगा।