{"_id":"5f3d09068ebc3e41180c9cdb","slug":"villagers-protest-against-encroachment-on-the-route-bhadohi-news-vns542146863","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विकास खंड क्षेत्र के शिवरामपुर गांव में 25 वर्ष से विभागीय उपेक्षा की भेंट चढ़ने और अतिक्रमण से पहचान खो रहे प्रमुख मार्ग की पहचान बचाने के लिए बुधवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम को पत्रक दिया।
आरोप लगाया कि दुर्गागंज मार्ग को जोड़ते हुए उक्त मार्ग सीधे शिवरामपुर गांव पहुंचता है, लेकिन यादव और पाल बस्ती के पास मार्ग पर व्यापक अतिक्रमण हो जाने से मार्ग का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। 25 वर्ष पूर्व खड़ंजा से पिच मार्ग में परिवर्तित होने के बाद ठेकेदार मात्र गिट्टी और मिट्टी स्तर का कार्य कराकर छोड़ दिया गया। उसके बाद किसी ने सुध न ली। जबकि लोग पैदल, वाहन से आवागमन करते हैं, लेकिन दोनों बस्तियों के बीच मार्ग पर ही पशुओं को बांधने से गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल ही रहता है। टोकाटाकी करने पर अतिक्रमणकारी दुर्व्यवहार भी करते हैं, जिससे आए दिन विवाद खड़ा होता रहता है। वाहन चालक विवश होकर अपने वाहनों को किसी के घर के सामने तो बगीचे में खड़ा करते हैं। स्थलीय जांच कराकर मार्ग को दुरुस्त कराने का निर्देश लोक निर्माण विभाग को देते हुए पुलिस प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई।
प्रदर्शन करने वालों में विमला देवी, संजय सिंह, हीरालाल यादव, रमेश यादव, नन्हेंलाल यादव, शिवकुमार यादव, कृष्णकुमार यादव, आशीष कुमार, राजकुमार, रामरक्षा गौतम, जयराम, नीरज, मुकेश, महेश यादव, विकास यादव, सेवालाल यादव, सदानंद, शिवनरेश यादव, रामनरेश, हरीशंकर, हरीनाथ, दयाशंकर, आशीष पाल आदि रहे।