फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   villagers locked doors from outside of bank robbers arrived to rob the private bank in bhadohi

यूपी: फाइनेंस कंपनी को लूटने पहुंचे दो बदमाश, ग्रामीणों ने बाहर से बंद किया शटर, पुलिस ने दबोचा

Thu, 28 Oct 2021 09:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 28 Oct 2021 09:24 PM IST
सार

भदोही जिले के एक निजी बैंक में असलहाधारी लूट के लिए घुस गए। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंन बैंक का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और वो अंदर बंद हो गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
villagers locked doors from outside of bank robbers arrived to rob the private bank in bhadohi
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के भदोही जिले के महाराजगंज स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में गुरुवार सुबह 10.30 बजे असलहे के साथ लूटपाट कर रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से अवैध असलहा, कारतूस और लूट के 40 हजार रुपये बरामद किए गए। 

विज्ञापन


महाराजगंज स्थित हाईवे की उत्तरी लेन पर एक होमियो चिकित्सालय के मकान में भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी है जो जरूरतमंदों को ऋण देती है और फाइनेंस करती है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को सुबह 10:30 बजे दो बदमाश अंदर घुसे। वहां मैनेजर और कैशियर ही मौजूद रहे।
विज्ञापन


बदमाशों ने कैशियर को पिस्टल लगाकर कैश बाक्स में रखे 40 हजार रुपये बैग में रख लिए। किसी तरह  कैशियर हरिओम पाल बाहर निकले और आगे का दरवाजा बंद कर दिया। उधर, बदमाश मैनेजर पंकज कुमार के पास पहुंचे और पिस्टल लगाकर लॉकर की चाबी मांगने लगे। मैनेजर कुछ देर तक दोनों को बातों में उलझाए रखा।  इसके बाद मौका देखकर मैनेजर ने पीछे के दरवाजे से बाहर आकर शटर बंद कर दिया और शोर मचाने लगे। देखते ही देखते लोग इकट्ठा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बदमाश मिर्जापुर के

सूचना मिलने पर भारी फोर्स के साथ कोतवाल औराई सदानंद सिंह मौके पर पहुंचकर बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद बदमाशों को बाहर निकलने के लिए कहा गया। खुद को पुलिस के चंगुल में देख बदमाश बाहर आए। पूछताछ में एक बदमाश ने अपना नाम राजकुमार गौतम और दूसरे ने मनोज कुमार गौतम निवासी बरौनी थाना कछवां बाजार जिला मिर्जापुर बताया।

दोनों के पास से एक असलहा और एक नकली रिवाल्वर, आधा दर्जन जिंदा कारतूस और लूट के 40 हजार रुपये नगद बरामद हुए। बदमाशों ने बताया कि वे लूट की नीयत से आए थे। पूर्व में दूसरे फाइनेंस कंपनी में काम भी कर चुके हैं। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने मौका मुआयना किया।

एसपी ने पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की

पुलिस की पीठ थपथपाते हुए एसपी ने कहा कि सूझबूझ और हिम्मत से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस मौके पर एएसपी रविंद्र कुमार वर्मा, सीओ रामलखन मिश्र, क्राइम ब्रांच प्रभारी विनोद दूबे आदि रहे।  

फाइनेंस कंपनी के लुटेरों को असलहा देने वालों की तलाश तेज

भदोही के औराई में फाइनेंस कंपनी में लूट की नीयत से घुसे दोनों बदमाश मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव के निवासी हैं। डीआईजी के निर्देश पर कछवां पुलिस आरोपितों को असलहा देने वाले की तलाश में जुट गई है। सीओ सदर के नेतृत्व में कछवां पुलिस भी जांच में जुटी है। 

भदोही के औराई थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी है। जो प्राइवेट बैंक की तर्ज पर चलती है। बृहस्पतिवार सुबह सवा 11 बजे दो लोग असलहा लेकर उसके दफ्तर में घुसे और कर्मचारियों की कनपटी पर असलहा सटाकर नकद रुपये लूट लिये। इसी बीच बाहर मौजूद कुछ लोगों ने कंपनी कार्यालय का शटर बाहर से बंद कर पुलिस को फोन कर दिया। बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव के निवासी हैं। 

डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र आरके भारद्वाज ने मामले की तह तक जाने के लिए मिर्जापुर पुलिस को भी जांच करने का निर्देश दिया है। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी को औराई जाकर आरोपितों से पूछताछ और कछवां पुलिस को आरोपियों के घर जाकर छानबीन करने के साथ ही आरोपियों को असलहा उपलब्ध कराने वालों के बारे में भी पड़ताल करने को कहा है।

एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा का कहना है कि भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र की फाइनेंस कंपनी में लूट करने गए दोनों आरोपित कछवां क्षेत्र के रहने वाले हैं। डीआईजी के निर्देश पर कछवां पुलिस को जांच के लिए लगाया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपितों को असलहा किसने उपलब्ध कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed