फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers demonstrated by planting paddy on a road filled with dirty water

गंदे पानी से भरे सड़क पर धान की रोपाई कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 14 Sep 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated by planting paddy on a road filled with dirty water
गहोरवा में सुरियावां-अभिया सड़क पर धान रोप कर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : BHADOHI
सुरियावां। क्षेत्र के गहोरवा गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने गंदे पानी से भरे सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शित किया। लापरवाह कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि गड्ढों में तब्दील सड़कों का नवीनीकरण एक सप्ताह में न होने पर आंदोलन तेज करेंगे। इस अवसर पर ग्रामीण अमर सिंह चौहान ने कहा कि जब मंत्रियों का निरीक्षण जिले में लगता है, तब निर्माण से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के पास न बजट की कमी रहती है और न ही गिट्टी, डामर और मशीनों की। उनके जाते ही संस्थाएं पुराने ढर्रे पर काम करने लगती हैं। सुरियावां से अभिया मुख्य सड़क ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ते हुए गैर जनपद को पहुंचती है। उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्र के लोग सुबह से देर रात तक उक्त सड़क से आवागमन कर अपनी जरूरतें पूरी करते हैं, लेकिन सड़क की दुर्दशा की सुध कौन लेगा कोई नहीं जानता। चार-पांच किमी सड़क पर अनगिनत स्थानों पर दो से तीन फीट के गड्ढे, उखड़ी गिट्टियां, पटरी पर अतिक्रमण, पानी निकासी में नाला-नाली का अभाव स्थानीय लोग सहते हैं। शिकायत करने पर मात्र आश्वासन कई वर्षों से मिल रहा है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उसी सड़क से जौनपुर, मछलीशहर, लखनऊ, जंघई, बादशाहपुर, प्रतापगढ़, मीरगंज की यात्रा करते हैं। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण एसबी राय ने कहा कि सुरियावां क्षेत्र में कई कार्यदायी संस्थाओं की सड़कें हैं। लोक निर्माण की सड़क होने पर निरीक्षण कराकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। इस मौके पर अनिल सिंह, राजकुमार चौहान, राम सिंह, जीत नारायण, हरिहर, प्रमोद, राधा देवी, प्रियंका, निशा देवी, सीमा देवी कौशल्या देवी, मिथिलेश, केवला देवी, आमीना बेगम, शिवशीला देवी, केवला देवी, सीता देवी, सुलोचना देवी आदि रहे। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के जयरामपुर-घाटमपुर सर्विसलेन से यात्रा करने वाले बाबूनंदन, किशोरीलाल, अमित कुमार ने बताया कि लगभग पांच वर्ष का समय बीत चुका है लेकिन एनएचएआई प्रशासन सर्विसलेन पर गंदे पानी के बहाव को नहीं रोक सका है। तहसील प्रशासन यह कहते हुए जिम्मेदारी से हाथ पीछे कर ले रहा है कि हाईवे का कार्य हमारा नहीं है। कमोबेश यही स्थिति भदोही-मिर्जापुर हाईवे की है। मरीज हो या छात्र-छात्राएं, आटो चालक, सभी झूला झूलते हुए ही आगे बढ़ पाते हैं। यात्री डॉ. सुरेंद्र सिंह, नीतिन यादव, विमल कुमार आदि ने चेतावनी दिया है कि आवागमन की व्यवस्था में व्यवधान का सामना अब नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed