सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनो दुबान गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने विनियमितीकरण विभाग में तैनात जेई के खिलाफ प्रदर्शन किया। हरिहरनाथ दुबे ने आरोप लगाया है कि उनका परिवार पुराने घर को गिराकर पशुओं के रहने के लिए पशुशाला का निर्माण करा रहा है। पशुशाला की दीवार बनवाने की शिकायत कुछ लोगों ने विभाग से कर दी। टीम के साथ गांव पहुंचे जेई ने बिना पूछताछ किए ही दीवार को गिराकर काफी नुकसान पहुंचा दिया। जबकि गांव में दर्जनों की संख्या में चल रहे पक्के निर्माण पर ना रोकथाम की गई नाही नक्शा बनवाने के लिए कहा गया। इससे यह साबित हो रहा है कि तहसील और विभाग में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों से मिलीभगत करने वाले बिचौलियों के कारण जेई ने ऐसा कदम उठाया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि अगर जेई ने अपने कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं किया तो मुख्यालय का घेराव भी किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में लालधर दुबे, अनिल दुबे, बऊ दुबे, अशोक दुबे, धर्मेंद्र दुबे, ललित दुबे, ज्ञानचंद दुबे, शेषधर दुबे, महेश दुबे, अवधेश दुबे, दिनेश दुबे आदि रहे। जेई आबिद खान ने बताया कि शासनादेश के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों भी बिना नक्शा पास कराए कोई निर्माण संभव नहीं हो सकेगा। शिकायत पर 112 नंबर पुलिस के साथ पहुंच कर निर्माण कार्य रोकवा दिया गया है।