फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Village Chaupal set up in 12 villages, officers listened to complaints

Bhadohi News: 12 गांव में लगी ग्राम चौपाल, अफसरों ने सुनी फरियाद

Sat, 30 Dec 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Village Chaupal set up in 12 villages, officers listened to complaints
ज्ञानपुर। प्रशासन आपके द्वार के तहत शुक्रवार को जिले की 12 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें नोडल और बीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। चौपाल के एक साल पूर्ण होने पर विशेष आयोजन हुआ। जिसमें जनप्रतिनिधि भी पहुंचकर शिकायतें सुनी। मोढ़ प्रतिनिधि के अनुसार सुरियावां के सरायछत्रशाह गांव में जिला पंचायत सदस्य चंद्रभूषण त्रिपाठी ने ग्रामीणों से संवाद किया।
विज्ञापन

आवास, पेंशन और सम्मान निधि से वंचित लोगों का आवेदन स्वीकृत करने का निर्देश दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सेवालाल यादव, सचिव विनोद गुप्ता, गिरीश चंद दुबे, चंद्रेश गौतम, वीरेंद्र दुबे, संजीव दुबे, लवकुश पांडेय आदि रहे। अभोली प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रामनगर में चौपाल हुआ। पंचायत सांख्यिकी राजेंद्र प्रताप ने पंचायती राज विभाग की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। दुर्गागंज प्रतिनिधि क अनुसार सीएचसी अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान कार्ड योजना, जननी सुरक्षा योजना, परिवार नियोजन तो सीडीपीओ लीलावती में बाल विकास की योजना पर प्रकाश डाला। मौके पर सचिव संजय कुमार, ग्राम प्रधान अनिल कुमार बिंद, सूबेदार चौहान, राजेश कुमार, शोएब, पन्नालाल, प्रमोद यादव, प्रवीण शुक्ला आदि रहे। इसी तरह ज्ञानपुर के बड़वापुर, सारीपुर, औराई के भक्तापुर, पूरेशंभू, डीघ के अरता, खेमापुर, भदोही के रघुनाथपुर, निदूर में भी चौपाल आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed