फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Video conferencing to hearing from inmates

वीडियो कांफ्रेसिंग से हुई कैदियों की सुनवाई

Sun, 31 May 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sun, 31 May 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Video conferencing to hearing from inmates
उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर जनपद न्यायालय भदोही की ओर से शनिवार को जिला कारागार से कैदियों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए की गई। इसका शुभारंभ शनिवार की शाम को ही जिला जज ओम प्रकाश अग्रवाल ने की।
विज्ञापन



जेल अधीक्षक और कैदियों से वार्ता करके कार्यवाही की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। जेल और न्यायालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वार्ता की गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग में पहले दिन किसी मामले में आरोपी गोपीगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी नीरज शुक्ला पुत्र कृष्ण कुमार शुक्ला की सुनवाई हुई।
विज्ञापन


 आरोपी कांफ्रेंसिंग के जरिए जिला जज के समक्ष पेश हुआ। जिला जज ने बताया कि अभी यह प्रक्रिया जिला एवं सत्र न्यायालय की अदालत में शुरू किया गया है। शीघ्र ही यह व्यवस्था समस्त न्यायालयों में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कोर्ट मैनेजर परवेज मजहर ने बताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से अभियुक्तों की सुरक्षा, समय की बचत और प्रशासन के लिए अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने में भी आसानी होगी। इस प्रक्रिया के शुरू होने से दूर-दराज रहने वाले यहां तक कि विदेश में भी व्यक्ति हो तो वार्ता करके गवाही की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed