फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vice President of Women Commission district hospital bhadohi dirty bed sheets staff signature missing

Bhadohi News : महिला आयोग की उपाध्यक्ष पहुंचीं जिला अस्पताल, मिले गंदे चादर; हस्ताक्षर के बाद कर्मचारी नदारद

Mon, 09 Dec 2024 08:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 08:46 PM IST
सार

Bhadohi News : राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने जिला असप्ताल का औचक निरीक्षण किया। इस दाैरान कर्मचारियों में अफरातफरी का माहाैल रहा। गंदे बेडशीट से लेकर बाथरूम पर उन्होंने नाराजगी जताई। उपस्थिति पंजिका देखते ही वह भड़क गईं। इसमें कई कर्मचारी हस्ताक्षर के बाद भी नदारद मिले।

विज्ञापन
Vice President of Women Commission district hospital bhadohi dirty bed sheets staff signature missing
जिला अस्पताल में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी सोमवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय पहुंचीं। यहां पर इमरजेंसी समेत विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। अस्पताल में अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी जताते हुए सीएमएस को फटकार लगाते हुए सुधार का निर्देश दिया।

विज्ञापन


जिले में भ्रमण के दाैरान महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुबह करीब 11 बजे महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय पहुंचीं। ओपीडी के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। यहां मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इमरजेंसी में बेड खाली मिलने पर वह भड़क गईं।
विज्ञापन




कहा कि जब हर मरीज को आप लोग रेफर करेंगे तो यहां कौन आएगा। बेडशीट गंदी मिलने पर भी नाराजगी जताई। इमरजेंसी में भर्ती एक महिला मरीज से एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के बारे में जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि प्राइवेट दुकान से तीन बार अल्ट्रासाउंड कराया गया। इसके बाद पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंची। जहां 10 बेड में मात्र एक बच्चा भर्ती मिला। शौचालय की साफ-सफाई न होने पर भी वह नाराज हो गईं। इसके बाद वह प्लास्टर कक्ष, ब्लड बैंक आदि पहुंची।


उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर लगाकर एक स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिला। उस पर कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि आगामी भविष्य में सभी अव्यवस्था को दुरुस्त करते हुए समय से चिकित्सक अस्पताल में पहुंचे अन्यथा दोबारा अव्यवस्था पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed