फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vice Chancellor of Maa Vindhyavasini University assumed charge

Bhadohi News: मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के कुलपति ने ग्रहण किया कार्यभार

Wed, 04 Dec 2024 12:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:44 PM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor of Maa Vindhyavasini University assumed charge
मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की पहली कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने मंगलवार को पहाड़ी ब्लॉक के उमरिया गांव स्थित राजकीय महाविद्यालय में अस्थायी शिविर कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय से मंडल के तीनों जिलों मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही के महाविद्यालय संबद्ध होंगे।
विज्ञापन

प्रो. शोभा गौड़ ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के बाद कार्यभार ग्रहण किया। वे दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में शिक्षा शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष व डीन के रूप में सेवाएं प्रदान कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का भवन मड़िहान तहसील के देवरी कला गांव में निर्माणाधीन है। जब तक विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर बनकर तैयार नहीं हो जाता है, तब तक विश्वविद्यालय से संबंधित सभी काम अस्थायी रूप से उमरिया स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के नव निर्मित भवन से संचालित होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय से मंडल के तीनों जिलों के 162 महाविद्यालय व कुल 123762 विद्यार्थी संबद्ध होंगे। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य निर्माण के जो काम चल रहे हैं, उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना है। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की गुणवत्ता बनी रहे, यही मुख्य बात है। इस दौरान अपर आयुक्त विश्राम सिंह यादव, केबी काॅलेज के प्राचार्य प्रो. अशोक सिंह, प्राचार्य जीडी बिनानी प्रो. बीना सिंह, प्रो. अरविंद मिश्रा, प्रो. ज्ञान प्रकाश वर्मा, प्रो. अशोक कुमार, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. मधुलिका सिंह, प्रो. अशोक चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------



निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण

देवरी कला में निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का मंगलवार को कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने निरीक्षण किया। इस मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कमलेश कुमार ने बताया कि दो किमी लंबी चहारदीवारी के निर्माण के लिए नींव की खोदाई की गई है। काम प्रगति पर है। मई-जून से पहले चहारदीवारी का काम पूरा करा लिया जाएगा। निरीक्षण के बाद कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर में अपर आयुक्त डॉ. विश्राम यादव के साथ पीपल व बरगद के पौधे लगाए। कुलपति ने निर्माणाधीन विश्वविद्यालय परिसर में वीसी रेजिडेंस (आवास), गर्ल्स हाॅस्टल, ब्वायज हाॅस्टल आदि का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। देवरी कला में 25.5 हेक्टेयर जमीन पर प्रस्तावित विंध्य विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए 16 मार्च को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल शिलान्यास किया था। विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए शासनस्तर से एक अरब 55 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कमलेश कुमार ने बताया कि काम पूरा होने में दो साल का समय लग सकता है। इस दौरान एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, एसडीएम न्यायिक सौम्या मिश्रा, सहायक अभियंता अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed