{"_id":"57c5e7214f1c1bc5162cb70d","slug":"venomous-animal-bites-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई थाना क्षेत्र के कठारी गांव में मंगलवार की भोर में सोते समय बिस्तर पर चढ़कर जहरीले जंतु के काटने से विवाहिता की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक व्याप्त हो गया। कठारी गांव निवासी योगेंद्र विश्वकर्मा की पत्नी अनीता देवी (25) मंगलवार को भोर में घर के सामने बरामदे में अपनी दस माह की बच्ची के साथ सो रही थी। गर्मी और उमस होने से वह बरामदे में सोई थी। भोर में करीब चार बजे कोई जहरीला जंतु बिस्तर पर चढ़कर उसकी गर्दन में डस लिया। इससे कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस दौरान उसकी बच्ची जाग गई, उसे भी विवाहिता ने अपना दूध पिलाया। इससे उसकी भी हालत खराब हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसका झाड़फूक कराने के साथ कछवां स्थित मिशनरी हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां सुबह करीब दस बजे उसकी मौत हो गई। उधर, दूध पिलाने से बच्ची की तबियत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन